राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती 2026: परीक्षा 22 और 23 अगस्त को, एडमिट कार्ड 19 अगस्त से डाउनलोड होंगे

राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती 2026: परीक्षा 22 और 23 अगस्त को, एडमिट कार्ड 19 अगस्त से डाउनलोड होंगे

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB), जयपुर ने वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक और बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 2026 के लिए परीक्षा तिथि एवं एडमिट कार्ड से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचना जारी की है।

परीक्षा तिथियां

परीक्षापरीक्षा तिथिप्रश्नपत्रपरीक्षा समय
बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 202622 अगस्त 2026 (शनिवार)2सुबह 10:00–12:00 बजे और दोपहर 3:00–5:00 बजे
वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 202623 अगस्त 2026 (रविवार)2सुबह 10:00–12:00 बजे और दोपहर 3:00–5:00 बजे

परीक्षा केंद्र की जानकारी कब मिलेगी?

अभ्यर्थी अपनी SSO ID से 14 अगस्त 2026 से अपने आवंटित परीक्षा जिले की जानकारी देख सकेंगे।

बोर्ड अभ्यर्थियों को अलग से प्रोविजनल ई-प्रवेश पत्र नहीं भेजेगा। अभ्यर्थी 19 अगस्त 2026 से अपना प्रोविजनल ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

आधिकारिक वेबसाइट: RSSB Recruitment Portal

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के स्टेप्स

  1. recruitment.rajasthan.gov.in/rectlogingetadmitcard पर जाएं।
  2. Get Admit Card विकल्प पर क्लिक करें।
  3. संबंधित भर्ती के सामने दिए गए Get Admit Card विकल्प को चुनें।
  4. अपना Application Number और Date of Birth दर्ज करें।
  5. एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

परीक्षा केंद्र पर कब पहुंचना है?

अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय से 2 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है। तलाशी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अभ्यर्थी समय पर परीक्षा कक्ष में बैठ सकेंगे।

परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय से 1 घंटे पहले परीक्षा केंद्र का प्रवेश द्वार बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी परिस्थिति में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

परीक्षा के बाद प्रश्न-पत्र ले जा सकेंगे

परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों को प्रश्न-पत्र बुकलेट और OMR शीट की कार्बन प्रति अपने साथ ले जाने की अनुमति होगी।

अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

  • अभ्यर्थी परीक्षा से पहले अपनी पात्रता और शैक्षणिक योग्यता सुनिश्चित कर लें।
  • ट्रेन या बस की छत अथवा पायदान पर बैठकर/खड़े होकर यात्रा न करें।
  • परीक्षा केंद्र और यात्रा के दौरान अनुशासन बनाए रखें।
  • यदि अभ्यर्थी को आवंटित परीक्षा केंद्र पर किसी पद पर नियुक्ति/कार्यरत है, तो इसकी सूचना तुरंत केंद्राधीक्षक को दें, ताकि परीक्षा से पहले केंद्र में बदलाव किया जा सके।
  • एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और उनका पालन करें।
  • परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचना बेहद जरूरी है, क्योंकि परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले प्रवेश बंद हो जाएगा

Top of Form

Bottom of Form

Scroll to Top