RSSB CET 2026 ऑनलाइन आवेदन संशोधन प्रक्रिया: Correction Process, शुल्क, अंतिम तिथि

RSSB CET 2026

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा ऑनलाइन RSSB CET 2026 पत्र में संशोधन की सुविधा केवल ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध कराई जाती है। आवेदन में किसी भी प्रकार का संशोधन करने के लिए ऑफलाइन आवेदन या पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर ही आवश्यक संशोधन करना होगा।

RSSB CET 2026 किन विवरणों में संशोधन नहीं किया जा सकता?

ऑनलाइन आवेदन पत्र सफलतापूर्वक सबमिट होने के बाद निम्नलिखित विवरणों में संशोधन की अनुमति नहीं होगी—

  • अभ्यर्थी का नाम
  • पिता का नाम
  • जन्म तिथि
  • अभ्यर्थी का फोटो
  • हस्ताक्षर
  • अंगूठे का निशान
  • हस्तलिपि (Handwriting Sample)

RSSB CET 2026 OTR के माध्यम से संशोधन

यदि किसी अभ्यर्थी को अपने नाम, पिता के नाम, जन्म तिथि या लिंग में परिवर्तन करना है, तो उसे सबसे पहले अपने आधार/जन आधार में संबंधित जानकारी अपडेट करवानी होगी। इसके बाद OTR (One Time Registration) प्रोफाइल में Fetch विकल्प का उपयोग करने पर संशोधित जानकारी स्वतः अपडेट हो जाएगी।

OTR में निम्न विवरणों में संशोधन किया जा सकता है—

  • आरक्षण श्रेणी (Reservation Category)
  • दिव्यांग (PwD) श्रेणी
  • मूल निवास (Domicile)

OTR अपडेट करने के बाद ही अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन पत्र में संशोधन करें।

आवेदन की चेकलिस्ट कैसे देखें?

अभ्यर्थी अपने आवेदन की जांच निम्न चरणों के माध्यम से कर सकते हैं—

  1. SSO पोर्टल पर लॉगिन करें।
  2. Recruitment Portal खोलें।
  3. My Recruitment सेक्शन पर जाएँ।
  4. Checklist टैब पर क्लिक करें।
  5. संबंधित भर्ती के सामने View Checklist विकल्प चुनें।

यदि किसी प्रकार की त्रुटि दिखाई देती है, तो निर्धारित संशोधन अवधि के दौरान उसमें सुधार करें।

ऑनलाइन आवेदन में संशोधन कैसे करें?

  • OTR से प्राप्त जानकारी में बदलाव करने के लिए पहले OTR प्रोफाइल को अपडेट करना आवश्यक है।
  • OTR अपडेट होने के बाद आवेदन पत्र को Edit करें ताकि नई जानकारी आवेदन में दिखाई दे।
  • जो जानकारी OTR से प्राप्त नहीं होती, उसे सीधे आवेदन पत्र में संशोधित किया जा सकता है।

संशोधन शुल्क एवं समय सीमा

अभ्यर्थी निम्न अवधि में आवेदन में संशोधन कर सकते हैं—

  • ऑनलाइन आवेदन अवधि के दौरान।
  • आवेदन की अंतिम तिथि के बाद 3 दिनों तक।

संशोधन करने के लिए ₹300 का ऑनलाइन शुल्क निर्धारित किया गया है।

इस अवधि में भी निम्न विवरणों में संशोधन नहीं किया जा सकेगा—

  • अभ्यर्थी का नाम
  • पिता का नाम
  • जन्म तिथि
  • फोटो
  • हस्ताक्षर
  • अंगूठे का निशान
  • हस्तलिपि

अन्य अनुमत विवरणों में संशोधन किया जा सकता है।

अंतिम संशोधन अवसर

यदि कोई अभ्यर्थी पहली संशोधन अवधि में अपने आवेदन में सुधार नहीं कर पाता है, तो RSSB CET 2026 परीक्षा आयोजित होने के बाद 7 दिनों के लिए एक अंतिम संशोधन अवसर प्रदान करेगा।

इस अंतिम अवसर में भी निम्न विवरणों में संशोधन नहीं किया जा सकेगा—

  • अभ्यर्थी का नाम
  • पिता का नाम
  • जन्म तिथि
  • फोटो
  • हस्ताक्षर
  • अंगूठे का निशान
  • हस्तलिपि
  • शैक्षणिक योग्यता

इनके अतिरिक्त अन्य अनुमत विवरणों में निर्धारित शुल्क जमा कर संशोधन किया जा सकता है।

इसके बाद कोई संशोधन स्वीकार नहीं होगा

अंतिम संशोधन अवधि समाप्त होने के बाद आवेदन पत्र में किसी भी प्रकार का संशोधन स्वीकार नहीं किया जाएगा। आवेदन में किसी भी त्रुटि की पूरी जिम्मेदारी अभ्यर्थी की होगी।

Also read: Rajasthan History Quiz for RSSB Exam 2026

विधवा श्रेणी के लिए विशेष प्रावधान

यदि आवेदन भरने के बाद कोई महिला अभ्यर्थी विधवा हो जाती है, तो वह निर्धारित प्रमाण-पत्रों एवं ₹300 शुल्क के साथ विधवा श्रेणी में परिवर्तन के लिए आवेदन कर सकती है। यह परिवर्तन बोर्ड के नियमानुसार स्वीकार किया जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन वापस (Withdraw) लेने की प्रक्रिया

यदि कोई अभ्यर्थी भर्ती के लिए निर्धारित पात्रता पूरी नहीं करता है या परीक्षा में सम्मिलित नहीं होना चाहता है, तो वह बोर्ड द्वारा निर्धारित अवधि में अपना ऑनलाइन आवेदन वापस ले सकता है।

आवेदन वापस लेने के लिए—

  1. SSO पोर्टल पर लॉगिन करें।
  2. Recruitment Portal खोलें।
  3. My Recruitment सेक्शन में जाएँ।
  4. संबंधित भर्ती के सामने उपलब्ध Withdraw बटन पर क्लिक करें।

RSSB CET 2026 बोर्ड परीक्षा से लगभग एक माह पूर्व सामान्यतः 3 दिनों के लिए आवेदन वापस लेने की सुविधा प्रदान करता है। यदि कोई अपात्र अभ्यर्थी इस अवधि में आवेदन वापस नहीं लेता है, तो पात्रता जांच के बाद उसके विरुद्ध बोर्ड के नियमों के अनुसार कार्रवाई की जा सकती है।

Quiz

Scroll to Top