CG PAT/PVPT 2027 Application Form: Details to Fill

CG PAT/PVPT 2027 Application Form

CG PAT/PVPT 2027 Application Form भरते समय उम्मीदवारों को अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक, श्रेणी, निवास और संपर्क संबंधी जानकारी सावधानीपूर्वक दर्ज करनी होगी। आवेदन में मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी के साथ नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, लिंग, कैटेगरी, छत्तीसगढ़ डोमिसाइल, दिव्यांगता और विशेष आरक्षण से जुड़ी जानकारी मांगी जा सकती है। उम्मीदवारों को फोटो, हस्ताक्षर और पता संबंधी विवरण भी निर्धारित प्रारूप में अपलोड/दर्ज करने होंगे। CG Vyapam अपनी प्रवेश परीक्षाओं के लिए आवेदन और प्रोफाइल पंजीकरण के अलग-अलग निर्देश जारी करता है.

क्रमजानकारीक्या भरना है?
1Mobile Numberअपना सक्रिय मोबाइल नंबर दर्ज करें।
2Create Passwordअपना पासवर्ड बनाएं और दोबारा दर्ज करके पुष्टि करें।
3Email IDप्रत्येक उम्मीदवार के लिए वैध ईमेल आईडी जरूरी है।
4Basic Informationअपनी व्यक्तिगत जानकारी भरें।
5Candidate Nameअपना नाम अंग्रेजी के Capital Letters में लिखें। नाम से पहले Shri/Smt./Dr. आदि न लिखें।
6Father’s Nameपिता का नाम Capital Letters में लिखें। नाम से पहले Shri/Smt./Late आदि न लगाएं।
7Mother’s Nameमाता का नाम Capital Letters में दर्ज करें।
8GenderMale, Female या Third Gender में से लागू विकल्प चुनें।
9Date of Birthड्रॉप-डाउन से जन्म की तारीख, महीना और वर्ष चुनें।
10Category/Casteअपनी संबंधित श्रेणी का चयन करें।
11PVTG Statusयदि आप ST श्रेणी में हैं, तो देखें कि आप PVTG समुदाय से संबंधित हैं या नहीं।
12Chhattisgarh Domicileछत्तीसगढ़ के निवासी हैं तो Yes, अन्यथा No चुनें।
13District Domicileअपने स्थानीय/मूल निवास जिले का चयन करें।
14Person with Disabilities (PwD)दिव्यांग हैं तो Yes, अन्यथा No चुनें।
15Type of Disabilityयदि PwD में Yes चुना है, तो दिव्यांगता का प्रकार चुनें।
16Special Category/Classलागू होने पर Freedom Fighter, J&K Migrant, Sainik, Ex-Servicemen, Krishak आदि श्रेणी चुनें।
17Photographअपनी फोटो 50 KB से 100 KB के बीच अपलोड करें।
18Signatureअपने हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी 50 KB से 100 KB के बीच अपलोड करें।
19Nationalityअपनी राष्ट्रीयता का चयन करें।
20Marital Statusविवाहित हैं तो Yes, अन्यथा No चुनें।
21Present AddressHouse No., Street, City/Village, State, District और PIN Code भरें।
22Permanent Addressस्थायी पता भरें। यदि यह वर्तमान पते के समान है तो वही जानकारी दर्ज करें।

CG PAT/PVPT 2027 Application Form PVTG के बारे में महत्वपूर्ण बात

यदि उम्मीदवार ST श्रेणी से है, तो आवेदन में यह पूछा जाता है कि क्या वह Particularly Vulnerable Tribal Group (PVTG) से संबंधित है।

दिए गए निर्देशों के अनुसार PVTG में ये समुदाय शामिल हैं:

  • Abujhmadiya
  • Baiga
  • Bhunjiya
  • Birhor
  • Kamar
  • Pahari Korva
  • Pando

यदि उम्मीदवार इनमें से किसी समुदाय से संबंधित है तो Yes चुनकर संबंधित जनजाति का चयन करना होगा। यदि ST श्रेणी में होने के बावजूद इन समुदायों में से किसी से संबंधित नहीं है, तो No चुनना होगा।

CG PAT/PVPT 2026 किन courses के लिए है?

इस प्रवेश परीक्षा के माध्यम से निम्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाता है:

  • B.Sc. (Hons.) Agriculture
  • B.Sc. (Hons.) Horticulture
  • B.Sc. (Hons.) Forestry
  • B.Tech (Dairy Technology)
  • Diploma in Animal Husbandry
  • Diploma in Fisheries Science

ध्यान दें: आवेदन फॉर्म भरते समय उम्मीदवार को व्यक्तिगत जानकारी, domicile, category और विशेष आरक्षण से संबंधित जानकारी बहुत सावधानी से भरनी चाहिए, क्योंकि बाद में इन विवरणों के आधार पर दस्तावेज सत्यापन किया जा सकता है।

Also read: CG PAT 2027 Application Form

FAQs

1. CG PAT/PVPT 2027 Application Form में कौन-कौन सी जानकारी भरनी होगी?

उम्मीदवारों को नाम, माता-पिता का नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, जन्मतिथि, लिंग, कैटेगरी, डोमिसाइल, जिला, दिव्यांगता और विशेष आरक्षण से संबंधित जानकारी भरनी होगी।

2. CG PAT/PVPT 2027 आवेदन में फोटो और हस्ताक्षर की क्या आवश्यकता होगी?

उम्मीदवार को अपनी हाल की फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी। पिछले निर्देशों के अनुसार दोनों फाइलों का आकार 50 KB से 100 KB के बीच रखा गया था।

3. PVTG का विकल्प किन उम्मीदवारों को चुनना होगा?

यदि उम्मीदवार ST श्रेणी से संबंधित है, तो उसे यह बताना होगा कि वह Particularly Vulnerable Tribal Group (PVTG) से संबंधित है या नहीं। संबंधित उम्मीदवार को उपलब्ध PVTG समुदाय का चयन करना होगा।

4. CG PAT/PVPT आवेदन में डोमिसाइल की जानकारी क्यों जरूरी है?

उम्मीदवार को यह बताना होगा कि वह छत्तीसगढ़ का निवासी है या नहीं। छत्तीसगढ़ डोमिसाइल वाले उम्मीदवार को अपना संबंधित जिला भी चुनना होगा।

5. CG PAT/PVPT 2027 से किन courses में प्रवेश मिलेगा?

परीक्षा के माध्यम से B.Sc. (Hons.) Agriculture, B.Sc. (Hons.) Horticulture, B.Sc. (Hons.) Forestry, B.Tech Dairy Technology, Diploma in Animal Husbandry और Diploma in Fisheries Science जैसे पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाता है।

Scroll to Top